उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दिया इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बोलीं-पत्र नहीं मिला

खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इस्तीफा मिलने से इन्कार किया। एक दिन पहले विपक्ष पर असहयोग के आरोप लगाते हुए विधायक उमेश कुमार ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी।

बुधवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि जब विधानसभा अध्यक्ष से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस्तीफा मिलने से इन्कार किया। फिलहाल जब तक विस अध्यक्ष को इस्तीफा नहीं मिलेगा और वह मंजूर नहीं करेंगी। तब तक उमेश कुमार विधायक बने रहेंगे।

और पढ़े  देहरादून: अंकिता हत्याकांड, नार्को टेस्ट पर सुनवाई फिर टली, कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…