बरेली: बिना नक्शा पास कराए बना उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का फार्म हाउस, बीडीए कर रहा जांच

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों का कनेक्शन बरेली से जुड़ता दिखाई दे रहा है। यहां रेखा आर्या व उनके शेयर वाली कंपनी के नाम से बनाए जा रहे आलीशान फार्म हाउस पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बिना नक्शा पास कराए बने इस फार्म हाउस की कंपाउंडिंग के लिए वर्ष 2024 में आवेदन किया गया था, लेकिन अब तक शुल्क जमा नहीं किया गया है। बीडीए की टीम जमीन और निर्माण से जुड़े अन्य दस्तावेज की भी जांच कर रही है।

बरेली निवासी पप्पू गिरधारी उर्फ गिरधारी लाल साहू और उनकी पत्नी उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। इज्जतनगर क्षेत्र के लालपुर गांव में बना फार्म हाउस बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) से बिना नक्शा पास कराए बनाया गया है। करीब 12 हजार वर्ग मीटर में फैले इस परिसर में तीन मंजिला कोठी, गेस्ट हाउस और स्वीमिंग पूल भी है। फार्म हाउस की कंपाउंडिंग के लिए वर्ष 2024 में आवेदन किया गया था, लेकिन अब तक शुल्क जमा नहीं किया गया है।

अलग-अलग गाटा संख्या में खरीदी गई जमीन
बीडीए की जांच में सामने आया कि फार्म हाउस का मानचित्र स्वीकृत नहीं है। वर्ष 2024 में पप्पू के करीबी सत्येंद्र राठौर की ओर से कंपाउंडिंग के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन निर्धारित शुल्क जमा नहीं हुआ। परिसर की जमीन अलग-अलग गाटा संख्या में विभिन्न लोगों के नाम पर खरीदी गई है। इसमें उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के नाम पर 3300 वर्ग मीटर भूमि का बैनामा दर्ज है। शेष गाटा संख्या की भूमि कृष्णा वैष्णवी इंटरप्राइजेज के नाम से दर्ज है जिसमें शेयर होने का उल्लेख रेखा आर्या के चुनावी हलफनामों में रहता है। बीडीए की तरफ से दस्तावेज की पड़ताल की जा रही है।

और पढ़े  विकासनगर: रील का कमाल, चमका स्थानीय कारोबार, इंस्टाग्राम-फेसबुक पर दुकानों-शोरूम का प्रचार कर कमाई कर रहे युवा

बीडीए के विशेष कार्याधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि लालपुर में बनाए जा रहे फार्म हाउस का नक्शा पास नहीं है। परिसर में कई गाटा संख्या की जमीन अलग-अलग लोगों के नाम पर है। रेखा आर्या के नाम पर 3300 वर्ग मीटर भूमि दर्ज है, इसके अलावा भूमि कृष्णा वैष्णवी इंटरप्राइजेज के नाम से दर्ज हैं। प्राधिकरण की ओर से संबंधित अभिलेखों की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…

    यूपी पीईटी परीक्षा आज: करीब 35 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें एंट्री का समय, निगेटिव मार्किंग और जरूरी नियम

    उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का ध्यान रखना जरूरी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,…