विकासनगर: रील का कमाल, चमका स्थानीय कारोबार, इंस्टाग्राम-फेसबुक पर दुकानों-शोरूम का प्रचार कर कमाई कर रहे युवा

क्षेत्र में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच स्थानीय युवा रील और वीडियो के जरिये दुकानों, शोरूम और कारोबारियों के उत्पादों का प्रचार कर रहे हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रमोशन से व्यापारियों को ग्राहकों तक पहुंचने का नया माध्यम मिला है, वहीं युवाओं के लिए कमाई और रोजगार का जरिया बन रहा है।

युवा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स कारोबारियों से संपर्क कर उनके उत्पाद, प्रतिष्ठान और ऑफर पर रील तैयार कर रहे हैं। आकर्षक वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाता है। इससे कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक कारोबार की जानकारी पहुंच रही है।स्थानीय निवासी प्रणय डोभाल करीब तीन साल से सोशल मीडिया हैंडल चला रहे हैं।

इनके इंस्टाग्राम और फेसबुक मिलाकर करीब दो लाख फॉलोअर्स है। पिछले एक साल से दुकानों और स्थानीय कारोबारियों के प्रमोशन से आय अर्जित कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रमोशन के बाद कई दुकानदारों ने दोबारा संपर्क किया है। स्थानीय निवासी अखिल शर्मा करीब चार साल से सोशल मीडिया हैंडल चला रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक मिलाकर करीब 90 हजार फॉलोअर्स है। पिछले दो साल से इससे आमदनी जुटा रहे हैं। वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 200 से अधिक प्रमोशनल रील बना चुके हैं। उनके अनुसार, करीब 90 प्रतिशत कारोबारियों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई और कई ने दोबारा प्रमोशन कराया हैं।
और पढ़े  देहरादून: प्रॉपर्टी विवाद में झूठी खबर चलाने की धमकी देकर मांगे 5 लाख, आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…