उत्तराखंड में एसआईआर खत्म होने के बाद तीन अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच 1.25 लाख मतदाता बढ़ गए। अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) शुरू कर दिया है। इसके तहत जिन लोगों के वोट एसआईआर के दौरान कट चुके, जो नए वोटर बनना चाहते हैं, नाम कटवाना चाहते हैं या कोई बदलाव करना चाहते हैं, वे सभी 11 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
वहीं, एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष आयु पूरी कर रहे युवा भी 11 दिसंबर तक अपने बीएलओ को ऑफलाइन या ईसीआई नेट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म-6 भर सकते हैं। 11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने के बाद 28 दिसंबर तक इनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। प्रेस वार्ता में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी मौजूद रहे।







