मसूरी: टैक्सी यूनियन के कार्यालय में मारपीट और तोड़फोड़, डेढ़ लाख की चोरी का आरोप

टैक्सी-कार एसोसिएशन ने अपने कार्यालय में मारपीट, तोड़फोड़ और करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी का आरोप लगाया है। एसोसिएशन ने कोतवाली मसूरी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी यूनियन सदस्यों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि 21 अक्तूबर को यूनियन के एजेंट प्रेम सिंह और मोहन सिंह के साथ धक्का-मुक्की हुई थी। उसी शाम कुछ लोग दोबारा कार्यालय पहुंचे और संयुक्त सचिव जयवीर सिंह के साथ मारपीट की।
हमलावरों ने कार्यालय का रजिस्टर, कैश काउंटर, शीशे, कैमरे और फर्नीचर तोड़ दिए। कैश काउंटर से डेढ़ लाख रुपये चोरी होने का आरोप है। इस घटना के विरोध में बुधवार से गुरुवार दोपहर तीन बजे तक टैक्सी संचालन बंद रहा। एसोसिएशन सचिव राकेश कोटाल ने बताया कि उपजिलाधिकारी ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बिच्छू गांव निवासी निकित सिंह ने भी यूनियन के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। निकित सिंह के अनुसार, सुबह एक होटल में प्रेम सिंह और मोहन सिंह ने उनके साथ हाथापाई की थी। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि दोनों पक्षों की लिखित तहरीर मिली है। जांच के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…