नागौर: हनुमान बेनीवाल की छोटी भाभी बनीं सरपंच, बड़ी भाभी को 149 वोटों से हराया

राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के नतीजे सामने आने लगे हैं। नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद का चुनाव खास चर्चा में रहा। यहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सांसद हनुमान बेनीवाल की दो भाभियां आमने-सामने थीं। खास बात यह है कि दोनों देवरानी-जेठानी होने के साथ-साथ सगी बहनें भी हैं। इस मुकाबले में राजबाला बेनीवाल ने जीत दर्ज की, जबकि मीरा बेनीवाल को हार का सामना करना पड़ा।

राजबाला बेनीवाल ने मीरा को 149 वोटों से हराया

बरणगांव में हनुमान बेनीवाल के भाई प्रेमसुख बेनीवाल की पत्नी राजबाला बेनीवाल ने सरपंच पद का चुनाव जीत लिया। वहीं, उनके दूसरे भाई और पूर्व सरपंच रामप्रसाद बेनीवाल की पत्नी मीरा बेनीवाल चुनाव हार गईं। खबर के अनुसार, राजबाला ने 149 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि मीरा को केवल 21 वोट मिले। बरणगांव में सरपंच पद के लिए कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें पपीता को 440, पिस्ता को 109 और अन्नपूर्णा को 97 वोट मिले। चुनाव में आठ मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया, जबकि 62 वोट निरस्त घोषित किए गए।

 

 

करीब 25 साल तक सरपंच रहे रामप्रसाद बेनीवाल

इस चुनाव को लेकर गांव में खास चर्चा रही, क्योंकि रामप्रसाद बेनीवाल करीब 25 साल तक बरणगांव के सरपंच रह चुके हैं। ऐसे में उनकी पत्नी मीरा बेनीवाल की हार और परिवार की दूसरी बहू राजबाला बेनीवाल की जीत पर लोगों की नजरें टिकी थीं। सरपंच पद के लिए महिला प्रत्याशी मैदान में थीं और मुख्य मुकाबला दोनों बहनों के बीच माना जा रहा था।

और पढ़े  न्यूजीलैंड-भारत का मुफ्त व्यापार समझौता आज से प्रभावी, अभी आयात-निर्यात कितना, डील से क्या बदलेगा?

 

 

हनुमान बेनीवाल ने प्रचार से बनाई दूरी

अपने पैतृक गांव बरणगांव में हुए इस चुनाव में सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रचार से दूरी बनाए रखी। उन्होंने दोनों में से किसी भी भाभी के पक्ष में खुलकर प्रचार नहीं किया। इसके बावजूद गांव के इस चुनाव की चर्चा नागौर जिले से बाहर भी रही।

  • Related Posts

    मन की बात- बिहार का मखाना पहुंच रहा ग्रीस: मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, त्योहारी मौसम के लिए की क्या अपील?

    प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 139वीं कड़ी है। पीएम मोदी मे इस…

    केरल: जज का नाबालिग बेटा चला रहा था मर्सिडीज कार, दोपहिया को मारी टक्कर, बाइक सवार 54 वर्षीय शख्स की मौत

    केरल के चेरानेल्लूर में रविवार तड़के एक मर्सिडीज-बेंज कार की टक्कर से स्कूटर सवार 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि कार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का नाबालिग…