दिल्ली पहुंचे हरीश रावत: कल प्रदेश प्रभारी सैलजा से करेंगे मुलाकात, यात्रा को लेकर चिट्टी पर अपना पक्ष रखेंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने नई दिल्ली पहुंच गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से उन्हें मुलाकात का समय मिला है। वे कुमाऊं क्षेत्र में धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा का आयोजन करने के लिए जारी चिट्टी पर अपना पक्ष रखेंगे।

पार्टी कार्यक्रमों के समानांतर जनसंवाद यात्रा करने पर प्रभारी की ओर से उन्हें पत्र जारी किया गया था। लेकिन पत्र को दरकिनार कर हरदा ने जनसंवाद यात्रा पूरी की। इसके बाद प्रभारी के पत्र पर स्पष्टीकरण देने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। पहले उनकी मुलाकात सात अक्तूबर को होनी थी। हरीश रावत समय पर नई दिल्ली नहीं पहुंच पाए, जिससे उन्होंने नौ अक्तूबर को मिलने का समय लिया है।
हरीश रावत पहले प्रदेश प्रभारी के सामने चिट्टी पर अपना पक्ष रखने के साथ ही इसके पीछे के कारणों की टोह लेंगे। इसके बाद वे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पार्टी में वर्तमान पदों से इस्तीफे की पेशकेश के मामले पर पक्ष रखने के लिए मुलाकात करेंगे।
और पढ़े  देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…