ऋषिकेश: जंगलात बैरियर के पास हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत, 1 की मौत, तीन गंभीर घायल

देहरादून मार्ग पर जंगलात बैरियर से करीब एक किलोमीटर आगे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

सोमवार शाम करीब साढ़े बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बस अड्डा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस को दो बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली। दोनों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। हादसे में सोहन लाल नौटियाल (40) निवासी ग्राम सिला, मालदेवता, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं,  बलराम नौटियाल (45) निवासी ग्राम सिला, मालदेवता, प्रियांशु मिश्रा (21) निवासी भट्टोवाला, गुमानीवाला और रोहित कंडवाल (23) निवासी ठाकुरपुर, श्यामपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक यशपाल ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
और पढ़े  नैनीताल में टैक्सी चालकों की मनमानी: 50 के बजाय 200-300 रुपये वसूले, 3 वाहन कब्जे में, चालानी कार्रवाई
  • Related Posts

    देहरादून: 8 और 9 अक्तूबर को आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0, उत्पादकों को मिलेगा विपणन मंच

    राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आठ और नौ अक्तूबर को आईटी पार्क स्थित क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन होगा। महोत्सव का…

    देहरादून- ट्रिपल मर्डर: रिटायर्ड दंपती व नौकरानी की बेरहमी से हत्या, प्लंबर ने पेचकस से किए वार, किया गिरफ्तार

    देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े प्लंबर राजकुमार ने पैसों के लेनदेन पर हुए विवाद में बुजुर्ग दंपती और बीच-बचाव करने पहुंची घरेलू सहायक…