हरिद्वार: धनौरी लॉ कॉलेज में हादसा, भरभराकर गिरा शौचालय का हिस्सा, मलबे में दबने से पीएसी के जवान की मौत

सोमवार को अमृत लॉ कॉलेज के आवास भवन का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। यहां ठहरी पीएसी की प्लाटून में शामिल एक जवान मलबे में दब गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान पीएसी के जवान की मौत हो गई। हादसे से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज के आवास के भवन में कलियर उर्स के समय से 40वीं वाहिनी पीएसी की एक प्लाटून ठहरी हुई थी। सोमवार की दोपहर अचानक शौचालय के पास का भवन अचानक भरभराकर गिर गया। भवन गिरने की तेज आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई।

इसके बाद पता चला कि मलबे में पीएसी के जवान कांस्टेबल कासिम आदिल अहमद निवासी नहटौर नजीबाबाद, जिला बिजनौर दबे गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप सिंह, कलियर एसएचओ कमल मोहन भंडारी, धनौरी चौकी प्रभारी मुनव्वर हसन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

 

पुलिस, आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। मलबा हटाकर जवान को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हादसे में पीएसी के जवान की मौत हुई है। भवन का हिस्सा गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़े  धामी कैबिनेट: पर्वतीय क्षेत्रों को राहत, पहाड़ में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान, भूमि मानकों में छूट

 

खेतों के बीच बना है आवासीय भवन

अमृत लॉ कॉलेज का आवासीय भवन खेत के बीच में बना हुआ है। बताया गया कि पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के चलते यहां पानी भर गया था। बारिश की वजह से ही भवन के गिरने की बात भी कही जा रही है। हालांकि जांच के बाद ही ये स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

  • Related Posts

    उत्तराखंड कांग्रेस: अपनों के संग सफर पर निकले पूर्व CM हरीश रावत

    उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा की चिट्टी को दरकिनार कर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कुमाऊं से अपनों के साथ सफर शुरू कर दिया। धन्यवाद जनसंवाद यात्रा में उनके अपने…

    देहरादून: दिल्ली-दून हाईवे पर चेकपोस्ट के पास बेकाबू ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी

    दिल्ली-दून हाईवे पर चेकपोस्ट के पास सोमवार रात बेकाबू ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पुलिस की यह गाड़ी आईआरबी की थी।…