देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मदन (40) के रूप में हुई है। उसका शव डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मदन कल से घर से लापता था। परिजनों की ओर से उसकी तलाश की जा रही थी।

इसी बीच डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।  पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई।

पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

और पढ़े  विद्यार्थियों ने चुना...शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, 140 शिक्षकों को मिला अमर उजाला शिक्षक सम्मान
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…