नदी में डूबने से 5 की मौत: सामने आया हादसे से पहले का वीडियो, ऐसे हुआ था झांसी में ये दर्दनाक हादसा

उत्तरप्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र के देवरी सिंहपुरा गांव के पास सुखनई नदी में हुए उस दर्दनाक हादसे से जुड़ा एक झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई थी।

 

बेफिक्र हंस खेल रहा था परिवार
सामने आए इस वीडियो में हादसे का शिकार हुए लोग नदी के पानी में पूरी बेफिक्र, हंसते-खेलते और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सभी लोग नदी के पानी में आनंद ले रहे हैं और किसी को भी इस बात का जरा भी अभास नहीं था कि कुछ ही पलों में यह हंसी-खुशी मातम में बदल जाएगी।

 

क्या था पूरा मामला?
बता दें कि यह वही दुर्भाग्यपूर्ण दिन था जब देवरी सिंहपुरा में अनूप तिवारी के ताऊ के श्राद्ध कार्यक्रम के बाद परिवार के कुछ सदस्य सुखनई नदी पर चैक डैम के पास तिलांजलि देने और स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक एक सदस्य का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और उसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर पांचों लोग गहरे पानी की चपेट में आ गए।

 

चट्टानें होने के कारण संभल नहीं पाए
चैक डैम के पास पानी के भीतर चट्टानें होने के कारण वे संभल नहीं पाए और दर्दनाक तरीके से डूब गए। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से भले ही शवों को बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया था।

और पढ़े  मेरठ का सौरभ हत्याकांड: जिला जज की अदालत ने मुस्कान-साहिल को दोषी माना, 14 अक्तूबर को सुनाई जाएगी सजा

 

 

वीडियो ने किया आंखें नम
अब हादसे से ठीक पहले का यह वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके की आंखें एक बार फिर नम हो गई हैं। यह वीडियो इस बात की गवाही दे रहा है कि पल भर में जिंदगी कितनी बदल सकती है। परिवार के उन हंसते-मुस्कुराते चेहरों को इस तरह वीडियो में देखना हर किसी के दिल को झकझोर रहा है।

  • Related Posts

    ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका

    आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली के पास शांति अस्पताल के निकट एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कंटेनर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में…

    UP में राज्यसभा चुनाव: BJP ने खरीदा नौंवा पर्चा, बढ़े सपा में सेंधमारी के आसार, अखिलेश के लिए है ये चुनौती

    उत्तरप्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौवां नामांकन पत्र खरीद लिया है। चुनावी गणित के…