उत्तराखंड: जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी भाजपा, 2022 में लड़ा था चुनाव

भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अपनी ही पार्टी के नेताओं की आपसी राजनीतिक खींचतान से नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है। इससे पहले भी 2023 में वे कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं।

प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने वर्ष 2022 में भाजपा के टिकट पर चकराता विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें 27,417 वोट मिले थे जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रीतम सिंह को 36,853 मत मिले थे। वर्ष 2023 से लगातार रामशरण नौटियाल स्थानीय नेताओं के रवैये से नाराज थे। 2023 में उन्होंने बाकायदा प्रेसवार्ता कर अपनी ही पार्टी के नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

उन्होंने कहा था कि चकराता व कालसी ब्लॉक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, जौनसार-बावर में लकड़ी की तस्करी में यहां के नेता व उनके लोग शामिल हैं। हाल-फिलहाल के कुछ घटनाक्रमों के बीच भी नौटियाल कहीं सामने नहीं आए। मंगलवार को उन्होंने पार्टी की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नौटियाल के इस्तीफे से अनभिज्ञता जताई है।
और पढ़े  चमोली: पीएम मोदी की ‘मन की बात’ में छाईं माणा की 83 वर्षीय बुजुर्ग पूर्णिमा देवी
  • Related Posts

    एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार

          जनता की सुनवाई, प्रभावी कानून व्यवस्था एवं हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना होगी प्राथमिकता, एसपी श्री हरबंस सिंह ने आधिकारिक रूप से हल्द्वानी के…

    प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी

    फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला पाने वाले तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से सत्यापन होने के बाद बुधवार को तीसरी…