टिहरी: छात्र संघ चुनाव के बाद भिड़े दो गुट, कोतवाली में पहुंचकर किया हंगामा, दुकानदार घायल

राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी छात्र संघ चुनाव संपन्न होने के बाद छात्रों के दो गुटों में आपस में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक दुकानदार चोटिल हो गया। जिला अस्पताल बौराड़ी में उसे उपचार के लिए भर्ती किया गया है। छात्रों की दोनों गुटों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। एक दूसरे पर पहले मार पिटाई करने का आरोप लगाया।

इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के सरकारी आवास का घेराव कर उनके खिलाफ नारेबाजी की।

छात्र संघ चुनाव संपन्न होने के बाद देर शाम विजय प्रत्याशियों के समर्थक बौराड़ी में विजय जुलूस निकल रहे थे। इसी दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और सत्यमेव जयते छात्र संगठन से जुड़े दोनों गुटों में आपस में भिड़ंत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरीके से छात्रों के दोनों गुटों को अलग-अलग किया।

बताया जा रहा है इस दौरान कुछ छात्रों ने बौराड़ी में एक दुकानदार राजू की पिटाई कर दी। वह दुकान बंद कर घर को लौट रहा था। उसके सिर पर चोट आई है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बाद में छात्रों के का दोनों गुट कोतवाली पहुंचा। उन्होंने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस उपाधीक्षक चंद्र मोहन सिंह का कहना है कि छात्रों के बीच हुई मारपीट की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
और पढ़े  उत्तराखंड: उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, बागेश्वर में 43 को रोका, 8 हेलीकॉप्टरों से आज होगा रेस्क्यू
  • Related Posts

    एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार

          जनता की सुनवाई, प्रभावी कानून व्यवस्था एवं हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना होगी प्राथमिकता, एसपी श्री हरबंस सिंह ने आधिकारिक रूप से हल्द्वानी के…

    प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी

    फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला पाने वाले तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से सत्यापन होने के बाद बुधवार को तीसरी…