छात्र संघ चुनाव: 85% सीटों पर एबीवीपी की जीत का दावा, बोले CM धामी-युवाओं ने बेनकाब की झूठ की गूंज

प्रदेश के महाविद्यालयों में हुए छात्र संघ चुनाव नतीजों से भाजपा उत्साहित है। भाजपा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की 85 प्रतिशत सीटों पर जीत का दावा किया है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयी एबीवीपी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा, छात्र संघ चुनाव में युवाओं ने झूठ की गूंज को बेनकाब किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, युवाओं की इस हुंकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देवभूमि उत्तराखंड की युवा शक्ति राष्ट्रवादी विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पित संगठन के साथ खड़ी है। झूठ की गूंज से युवाओं को भ्रमित करने वाली सोच को बेनकाब किया है। कहा, छात्र संघ चुनाव के परिणाम उन ताकतों के लिए भी स्पष्ट संदेश हैं, जो युवाओं को कॉमेडी, जातिवाद और देश की सेना व महापुरुषों को अपमानित करने वाली सोच से जोड़ना चाहती हैं।
उत्तराखंड की युवा शक्ति ने अपने वोट की ताकत से देश तोड़ने वाली विचारधारा को करारा जवाब दिया है। वहीं, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, प्रदेश में एबीवीपी को 85 प्रतिशत सीटों पर मिली जीत से संदेश साफ है कि युवाओं ने सीएम धामी की ओर से लिए गए निर्णयों भरोसा जताया है। युवा पीढ़ी ने केंद्र और राज्य सरकार की युवा कल्याणकारी प्रयासों, रोजगार और पारदर्शी व्यवस्थाओं पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई है। यह जीत शिक्षण संस्थानों में स्थापित उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए लगातार किए जा रहे हमारे प्रयासों का परिणाम है। राज्य का युवा विकसित उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में लगातार मजबूत और ठोस पहल चाहता है, यह जनादेश उसी सोच का प्रतीक है।
और पढ़े  चमोली: छात्रसंघ चुनाव, नामांकन रद्द कराने को एबीवीपी का हंगामा, पेट्रोल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ा छात्र
  • Related Posts

    एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार

          जनता की सुनवाई, प्रभावी कानून व्यवस्था एवं हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना होगी प्राथमिकता, एसपी श्री हरबंस सिंह ने आधिकारिक रूप से हल्द्वानी के…

    प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी

    फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला पाने वाले तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से सत्यापन होने के बाद बुधवार को तीसरी…