चमोली: पीएम मोदी की ‘मन की बात’ में छाईं माणा की 83 वर्षीय बुजुर्ग पूर्णिमा देवी

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देश की जनगणना का जिक्र करते हुए उत्तराखंड के दुर्गम और बर्फीले क्षेत्रों में चल रहे जनगणना कार्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत देश के प्रथम गांव माणा से हुई। यहां सबसे पहले 83 वर्षीय पूर्णिमा देवी की जनगणना की गई। प्रधानमंत्री ने जनगणना को हम सबका राष्ट्रीय दायित्व बताया।

सीमांत गांव माणा निवासी पूर्णिमा देवी उम्र के इस पड़ाव में भी स्वरोजगार से जुड़ी हैं। वह बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान गांव के पांडव चौक के समीप दुकान लगाकर स्थानीय उत्पाद फरण, ग्रीन टी और ऊनी उत्पादों की बिक्री करती हैं। उनकी यह पहल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही स्वरोजगार की मिसाल भी पेश कर रही है। पूर्णिमा देवी के तीन बेटे हैं।

एक बेटा केदार सिंह रावत आईटीबीपी से सेवानिवृत्त होकर देहरादून में नौकरी कर रहे हैं। दूसरा बेटा नंदन सिंह ठेकेदारी और तीसरा बेटा कुमेर सिंह रावत एक ट्रेकिंग संस्था का संचालन करते हैं। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि माणा गांव में बुजुर्ग महिलाएं भी स्वरोजगार से जुड़ी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माणा को देश का प्रथम गांव घोषित किया था। उनकी प्रेरणा से गांव के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिली है।

और पढ़े  उत्तराखंड: सांसद अनिल बलूनी की घोषणा, बलिदानी बाबा जसवंत सिंह के घर को बनाएंगे संग्रहालय
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…