उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फीली चोटियों पर फंसे लोगों तक पहुंच रही मदद, CM ने लिया राहत-बचाव अभियान का अपडेट

उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स और पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर बातचीत कर अभियान की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए सभी ट्रैकर्स और पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में उपलब्ध सभी जरूरी संसाधनों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए, ताकि प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

 

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद पर्यटकों को भी सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्यटकों और अन्य प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन और दूसरी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करने को कहा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले हर तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रतिकूल मौसम को देखते हुए संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता बरतने और आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।

और पढ़े  उत्तरकाशी रेस्क्यू: ओडन कॉल और कालिंदी खाल पास से 40 पर्वतारोही सुरक्षित निकाले, 97 अभी भी फंसे
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…