केदारनाथ: हेली टिकट के नाम पर 5 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने आरोपी को ऋषिकेश से किया गिरफ्तार

केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फर्जी हेली टिकट बुकिंग के नाम पर श्रद्धालु से करीब पांच लाख रुपये की ठगी की थी। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी चमोली भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार अगस्त में कोतवाली गुप्तकाशी में हेली टिकट के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुआ थी। पुणे महाराष्ट्र निवासी करण गुजराल ने हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि शीशमबाड़ा शेरपुर देहरादून निवासी राहुल थापा ने पैसों के लालच में श्रद्धालुओं को हेली टिकट उपलब्ध कराने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन सिम कार्ड सहित, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस बरामद इलेक्ट्रॉनिक और बैंक संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं पूछताछ में सामने आए होटल संचालकों और हेली प्रदाता कंपनियों से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी फाटा उपनिरीक्षक दिनेश सती और मुख्य आरक्षी जयप्रकाश शामिल रहे।

और पढ़े  माणा से नशामुक्त भारत अभियान शुरू: CM धामी ने दिया नशामुक्ति का संदेश,जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Related Posts

    उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: BJP कोर कमेटी की बैठक, प्रत्याशी के पैनल की जिम्मेदारी को तीन सदस्यीय विशेष समिति

    भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों को लेकर विमर्श हुआ। कमेटी सदस्यों ने अंतिम नामों का पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री,…

    उत्तराखंड: केंद्रीय विश्वविद्यालय देवप्रयाग में शिक्षक पर दो छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, केस दर्ज

    नगर क्षेत्र स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट…