माणा से नशामुक्त भारत अभियान शुरू: CM धामी ने दिया नशामुक्ति का संदेश,जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर

सीमांत गांव माणा से रविवार को सजग इंडिया की ओर से नशामुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अभियान को गंगा से गंगासागर और कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

अभियान में सजग इंडिया के साथ भारतीय सेना, गढ़वाल स्काउट, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने भी अभियान में शिरकत की। उन्होंने युवाओं, स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से संवाद कर नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने कहा कि बदरीविशाल की भूमि से शुरू हुए इस अभियान को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
और पढ़े  उत्तराखंड: अब राजाजी टाइगर रिजर्व में फुल डे सफारी की तैयारी, हर गेट से दो वाहनों को मिल सकेगी अनुमति
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…