उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में सबसे अधिक 15 नोएडा के हैं। 10 उद्योगपतियों के साथ कानपुर दूसरे और चार नामों के साथ लखनऊ तीसरे स्थान पर है। सूची में शीर्ष पर गौतम अडानी, मुकेश अंबानी और लक्ष्मी निवास मित्तल हैं।








