देहरादून: सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही युवक पुलिस हिरासत में

लती स्कॉर्पियो के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक चलती स्कॉर्पियो के सनरूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग करता दिखाई दे रहा था। वीडियो में वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए भी दिखाया गया था।

 

इससे उसकी अपनी जान के साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी। वीडियो की जांच में पता चला कि यह क्लेमेनटाउन क्षेत्र के सुभाष रोड का है। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की।

 

इसके बाद पुलिस ने उत्कर्ष (24) पुत्र राकेश करनवाल, निवासी कैपिटल हाइट्स, आईटीबीपी रोड, जीएमएस रोड, देहरादून को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल स्कॉर्पियो एनको भी एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह वाहन चलाकर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़े  CM धामी ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा: तहसीलों का औचक निरीक्षण करें डीएम, पेयजल की ऑडिट रिपोर्ट 15 दिन में
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…