देहरादून: सॉफ्टवेयर अपडेट के नाम पर भेजा लिंक खोला, बैंक खाते से उड़ गए 1.11 लाख रुपये, सावधानी आपके लिए जरूरी

सॉफ्टवेयर अपडेट के नाम पर भेजे गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना अनुज कोठियाल को भारी पड़ गया। लिंक खोलते ही उनके बैंक खाते से 1,11,055 रुपये निकाल लिए गए। अजबपुर कला के शांति विहार फेज-3 निवासी अनुज कोठियाल की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

 

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को अनुज के मोबाइल पर सॉफ्टवेयर अपडेट करने के संबंध में एक लिंक आया था। उन्होंने लिंक खोल दिया। इसके कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 1,11,055 रुपये की निकासी हो गई। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की।

और पढ़े  श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…