ऋषिकेश: जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू पर फंसा 19 वर्षीय युवक, एसडीआरएफ ने सकुशल किया रेस्क्यू

सडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को चौकी ढालवाला से जानकी सेतु के पास नदी के बीच बने टापू पर एक युवक फंसे होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नदी के बीच टापू तक सुरक्षित पहुंच बनाई।

 

जवानों ने रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए टापू पर फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष भंडारी (19), पुत्र कुलदीप भंडारी, निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के रूप में हुई। रेस्क्यू के बाद युवक को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। टीम की तत्परता से युवक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

और पढ़े  स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान
  • Related Posts

    उत्तराखंड: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश, 15 अक्तूबर के बाद CM खुद दौरा कर देखेंगे हाल

    मुख्यमंत्री धामी 15 अक्तूबर के बाद स्वयं सड़क मार्ग से यात्रा कर गड्ढा मुक्त सड़कों की हकीकत देखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के कारण सड़कों पर हुए…

    CM धामी ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा: तहसीलों का औचक निरीक्षण करें डीएम, पेयजल की ऑडिट रिपोर्ट 15 दिन में

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को तहसीलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भूमि धोखाधड़ी रोकने के लिए…