स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर थाना पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। चालान के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान योगेश दहिया (34) निवासी बड़खाल, थाना राई, सोनीपत, सचिन (34) निवासी राई, सोनीपत और भूपेश कुमार (28) निवासी कैमरी रोड, शांतिकुंज कॉलोनी, हिसार के रूप में हुई है। एसपी देहात जया बलोनी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर पुलिस ने इसकी पड़ताल की। इसके बाद उसमें नजर आ रहे युवकों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की गई। वीडियो वायरल होने के बाद लीग के आयोजकों ने सोशल मीडिया पर माफीनामा भी जारी किया।
15 सेकेंड के वीडियो में शराब की बोतल
11 सितंबर को सोशल मीडिया पर करीब 15 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें योगेश दहिया कुछ कलाकारों के बीच शराब की बोतल लिए नजर आ रहे हैं। वह कोहनी मारकर बोतल का ढक्कन खोलते हैं। इसके बाद बोतल ऊपर उठाते हैं। वीडियो में पीछे से एक व्यक्ति की आवाज सुनाई देती है- ‘वाह भाई वाह… के मारा है रै।’ इसके बाद योगेश पास रखे गिलास में शराब डालते दिखाई देते हैं। टेबल पर कई गिलास और खाना रखा है। स्टेडियम परिसर में कुछ अन्य खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं।
नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर हो रही लीग
क्रिकेट लगी का आयोजन 9 से 13 सितंबर तक किया जा रहा है। लीग की थीम ‘नशामुक्त हरियाणा और खेलों को बढ़ावा’ है। इसमें हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े करीब 90 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। कलाकारों को छह टीमों में बांटा गया है। पांच दिन तक क्रिकेट मुकाबले खेले जा रहे हैं। टीमों के नाम हरियाणा के प्रसिद्ध कवियों और कलाकारों के नाम पर रखे गए हैं। इनमें जाट मेहर सिंह लीजेंड, धनपत लीजेंड, बाजे भगत लीजेंड, मांगेराम लीजेंड, लख्मीचंद लीजेंड और जगन्नाथ लीजेंड शामिल हैं। हिरासत में लिए गए तीनों कलाकार जगन्नाथ लीजेंड टीम से जुड़े बताए जा रहे हैं।

और पढ़े  देहरादून: हाईटेक सिम बॉक्स से चल रहा संदिग्ध कॉल सेंटर पकड़ा, ग्राहकों को धमकाकर ठगी का आरोप, 2 गिरफ्तार

दहिया बोले-मानता हूं गलती हो गई
देहरादून में नशा मुक्त हरियाणा और खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग के बाद शराब पार्टी के आरोप में गिरफ्तार बढ़खालसा निवासी योगेश दहिया ने पहले शराब पीने के आरोपों को गलत करार दिया। फिर, शाम को वीडियो मैसेज में बोले-मानता हूं गलती हो गई। हरियाणवी कलाकार योगेश दहिया ने पहले दावा किया था कि उन्होंने न तो शराब पार्टी रखी थी, न ही बोतल लेकर पहुंचे थे। मैच के बाद कुछ युवकों ने कहा था कि वह उनके वीडियो देखते हैं। साथ फोटो लेना चाहते हैं। मैच जीत के जश्न के लिए युवकों ने टेबल पर बोतल रखी हुई थी। इसी को किसी ने वायरल कर दिया।

शनिवार देर शाम दहिया ने वीडियो मैसेज जारी कर कहा-मानता हूं कि मुझसे गलती हुई। मुझे स्टेडियम में मैच के बाद दारू नहीं पीना चाहिए थी। दावा किया कि उनके पीछे देश की मीडिया पड़ी है।

वीडियो मैसेज जारी कर पूछा – क्या उत्तराखंड में हरियाणा वालों ने ठेके खोल रखे हैं?
एक वायरल वीडियो से कानूनी शिकंजे में फंसे योगेश दहिया ने शनिवार रात वीडियो मैसेज जारी किया। कहा, उत्तराखंड के न्यूज वाले यह डाल रहे हैं कि हरियाणा वाले आकर ऐसा करते हैं। क्या हरियाणा वालों ने उत्तराखंड में ठेके खोल रखे हैं? देहरादून में ठेके हरियाणा वाले खोल रहे हैं क्या? मैं नॉनवेज नहीं खाता। जो मांस, चिकन बनाते हो, क्या वो हरियाणा वाले बनाते हैं? देवभूमि उत्तराखंड सिर्फ तुम्हारी नहीं है? देहरादून भारत का है और भारत का मैं भी हूं। पूरे देश का मैं निवासी हूं। हरियाणा में भगवान नहीं हैं क्या? सिर्फ देहरादून में भगवान हैं या पंजाब और दिल्ली में भगवान नहीं हैं? तुम लोग देश का भट्ठा बैठाने में लगे हो। आधा उत्तराखंड हरियाणा और दिल्ली में नौकरी करता है। क्या हम भी कुछ गलती होने पर सीधा पुलिस में एफआईआर की मांग करने लगें?

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…