उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 सितंबर 2026 से 15 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
क्या है परीक्षा पैटर्न?
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| चयन का आधार | 360 अंकों की लिखित परीक्षा |
| प्रश्नों की संख्या | 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) |
| परीक्षा अवधि | 2 घंटे |
| प्रश्नों के विकल्प | प्रत्येक प्रश्न में 4 विकल्प |
| सही उत्तर | 3 अंक |
| गलत/एक से अधिक उत्तर | 1 अंक की कटौती |
| उत्तर देने का माध्यम | ओएमआर शीट पर काले बॉलपॉइंट पेन से |
| प्रश्न पत्र की भाषा | हिंदी और अंग्रेजी |
अगर परीक्षा कई शिफ्ट में होती है, तो अंकों का मानकीकरण किया जाएगा। चयन के लिए मानकीकृत अंक ही मान्य होंगे। समान अंक होने पर पहले स्नातक में ज्यादा प्रतिशत वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी। इसके बाद प्रशिक्षण योग्यता में ज्यादा प्रतिशत और फिर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
- मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह जांचकर सबमिट करें।







