मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी ईएसबी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 7,500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती का नोटिस जारी हो गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 6 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में सुधार की सुविधा 22 सितंबर से 11 अक्तूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। भर्ती परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
| अभ्यर्थी वर्ग | मंडल शुल्क | विभागीय शुल्क | कुल शुल्क* |
|---|---|---|---|
| सामान्य | 500 रुपये | 200 रुपये | 700 रुपये |
| एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस, मध्य प्रदेश निवासी | 250 रुपये | 100 रुपये | 350 रुपये |
इसके अलावा पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने पर 20 रुपये और कियोस्क से आवेदन करने पर 60 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लागू होगा।









