अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

रियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड की जड़ तक पहुंचे और पूरे गिरोह पर शिकंजा कसे। पूरे गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाकर सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों ने कहा कि पुलिस केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक ही सीमित न रहे, बल्कि पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसे।

पंचायत में अंकित पिता सतबीर चौधरी ने कहा कि उनके बेटे की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसका पूरा इंसाफ अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को 18 गोलियां मारी गई थीं। घटना में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

 

पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने परिजनों व पंचायत में मौजूद लोगों से भी बातचीत की। नरेश टिकैत ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ काफी देर तक बंद कमरे में वार्ता की। इस दौरान अंकित हत्याकांड में आगे की रणनीति और कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पंचायत में जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी, प्रभात मलिक, आशीष चौधरी और विदेश मलिक भी मौजूद रहे।

 

आज खाप चौधरियों की बैठक
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे सभी खाप चौधरियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में अंकित हत्याकांड को लेकर आगे की रणनीति और निर्णय पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत में सर्वसम्मति से आगे की कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श किया गया है।

और पढ़े  शक्तिवर्धक दवा खाकर दरिंदगी: होटल में प्रेमिका के साथ घिनौना काम, हो गई मौत

गैंगस्टर राकेश पंपू की वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेशी
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू को भी आरोपी बनाया है। बृहस्पतिवार को पंपू की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी कराई गई। अब पुलिस हत्याकांड के संबंध में पंपू से पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।

हत्याकांड की जांच के दौरान शूटरों को हत्या के लिए तैयार करने में करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू की भूमिका भी सामने आई थी जिसमें पुलिस ने पंपू को भी आरोपी बनाया है। अदालत में पेश कराने के लिए पुलिस ने पंपू के बी वारंट जारी करने का प्रार्थना पत्र न्यायालय में दिया था। अदालत ने पंपू को पेश करने के लिए तारीख निर्धारित की थी।

सुरक्षा कारणों के चलते करनाल जेल प्रशासन ने पंपू को शामली न्यायालय में से पेश करने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेशी कराने की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम अदालत से आदेश प्राप्त करने के बाद करनाल जेल जाकर राकेश उर्फ पंपू के बयान दर्ज करेगी।

इसके बाद अदालत में पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन किया जाएगा। रिमांड स्वीकृत होने पर आरोपी को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी।

  • Related Posts

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…

    मायावती- अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, तभी आकाश की वापसी पर विचार हो सकता है

    बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद की जिम्मेदारियां बहाल करने के लिए शर्त रखी है। उन्होंने कहा कि यदि आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ…