यूपी- इस जिले में 2 दिन स्कूल बंद: टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज

यूपी के बरेली में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण आठवीं तक के सभी विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के आठवीं तक के सभी स्कूलों (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, यूपी बोर्ड/सीबीएसई/आईसीएसई से सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त) में आठ व नौ सितंबर को अवकाश रहेगा। प्रशासन ने सभी संबंधित स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

46 साल में पहली बार रिकॉर्ड बारिश
जिले में रविवार दोपहर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। 24 घंटे में 381.2 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, विभाग के पास वर्ष 1981 से अब तक का ब्योरा मौजूद है, लेकिन पहले कभी 24 घंटे में इतनी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई। इससे पहले वर्ष 2005 में अधिकतम 267.2 मिमी बारिश हुई थी।

तेज बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसी के प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब भी जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों में आंशिक रूप से बादल छाने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

तापमान में आई गिरावट
दो दिनों की मूसलाधार बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार के मुकाबले सोमवार के अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। यह 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी सौ फीसदी और हवा की गति 15-20 किमी प्रतिघंटे रही।

और पढ़े  पद्मश्री प्रो. टीके लहरी को मारा थप्पड़: एसोसिएट प्रोफेसर ने गाली दी, निदेशक-एमएस ने जाना हाल

चार डिग्री लुढ़का दिन का पारा
बरेली। शहर में दो दिनों की मूसलाधार बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार के मुकाबले सोमवार के अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। यह 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी सौ फीसदी और हवा की गति 15-20 किमी प्रतिघंटे रही।

 

क्यों आया मौसम में बदलाव?
मौसम विशेषज्ञ ने अतुल कुमार सिंह कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसी के प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब भी जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों में आंशिक रूप से बादल छाने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

  • Related Posts

    अयोध्या- निषाद छात्रावास पर कथित कब्जे को लेकर निषाद समाज में आक्रोश, विधायक को सौंपा ज्ञापन

           निषाद छात्रावास पर कथित अवैध कब्जे को लेकर निषाद समाज ने मोर्चा खोल दिया है। निषाद समाज के अध्यक्ष *संतोष निषाद* ने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता…

    एक्सप्रेसवे पर पिकअप पलटी, 5 श्रद्धालुओं की मौत और 27 घायल

    यूपी में बड़ा हादसा हुआ है। बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पिकअप वाहन संख्या UP-24 AT-1819 में कुल 32 लोग सवार थे, जो राजस्थान की गोगामेड़ी से…