अयोध्या- निषाद छात्रावास पर कथित कब्जे को लेकर निषाद समाज में आक्रोश, विधायक को सौंपा ज्ञापन

 

 

 

 निषाद छात्रावास पर कथित अवैध कब्जे को लेकर निषाद समाज ने मोर्चा खोल दिया है। निषाद समाज के अध्यक्ष *संतोष निषाद* ने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को प्रार्थना पत्र सौंपकर छात्रावास को कथित भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।संतोष निषाद ने कहा को निषाद समाज और महर्षि वेद व्यास सेवा संस्थान समिति द्वारा संचालित निषाद छात्रावास और एकलव्य छात्रावास सरकारी धन से बनाए गए हैं। लेकिन इन छात्रावासों पर कथित तौर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। निषाद समाज के अध्यक्ष ने कहा कि पहले हर वर्ष छात्रावास परिसर में निषाद समाज के कार्यक्रम आयोजित होते थे, जिसमें जिले के बड़े नेता भी शामिल होते थे। उन्होंने दावा किया कि सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और तत्कालीन मेयर ऋषिकेश उपाध्याय समेत कई जनप्रतिनिधि छात्रावास के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं।संतोष निषाद का कहना है कि छात्रावास के निर्माण को लेकर शिलान्यास और उद्घाटन की तस्वीरें कई समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थीं जिनसे निर्माण और सरकारी सहयोग के प्रमाण मिलते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ही निषाद समाज के छात्रावास पर कथित कब्जा हो जाना पूरे प्रदेश के निषाद समाज के लिए चिंता और दुख का विषय है।वहीं, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने निषाद समाज के अध्यक्ष की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर मामले को गंभीरता से देखने और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

और पढ़े  UP: अखिलेश और आजम के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर, तस्वीरों पर लगाया लाल क्रॉस, मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र
  • Related Posts

    UP: 114 सेक्टरों के साथ बसेगा न्यू नोएडा, 71 में उद्योग, 19 में बसेंगे घर, सेक्टरवार खाका तैयार

    दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांवों की जमीन पर विकसित होने वाले दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) का सेक्टरवार खाका तैयार हो गया है। मास्टरप्लान 2024 के अनुसार नोएडा…

    UP: अखिलेश और आजम के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर, तस्वीरों पर लगाया लाल क्रॉस, मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र

    राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता आजम खां के खिलाफ लगाए गए विवादित पोस्टरों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। बर्लिंगटन चौराहे पर…