क्यों आया मौसम में बदलाव?
मौसम विशेषज्ञ ने अतुल कुमार सिंह कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसी के प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब भी जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों में आंशिक रूप से बादल छाने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।








