2026 एशियन गेम्स- क्रिकेट में गोल्ड बचाने उतरेगा भारत, 2023 के मुकाबले कितनी बदल गई टीम इंडिया?

शियन गेम्स 2023 में क्रिकेट के मैदान पर भारत ने 2023 में अपनी धाक दिखाई थी। 2023 में एशियन गेम्स में भारत ने क्रिकेट के दोनों गोल्ड अपने नाम किए थे। अब 2026 में टीम इंडिया फिर उसी कामयाबी को दोहराने उतरेगी, लेकिन इस बार तस्वीर काफी बदली हुई है। चार साल में पुरुष टीम में बड़ा बदलाव हुआ है, जबकि महिला टीम अपेक्षाकृत ज्यादा स्थिर नजर आती है। आखिर 2023 की चैंपियन टीम से 2026 में कितना कुछ बदल गया? हम यहां आपको तब और अब की टीमों का एनालिसिस करके बताएंगे…

 

पुरुष टीम: 15 में सिर्फ पांच चेहरे पुराने
2023 में भारत की पुरुष टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में थी। 2026 में टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। यानी कप्तान भी बदल चुका है और टीम का बड़ा हिस्सा भी।

पुरुष टीम में 2023 और 2026 की तुलना

2023 के खिलाड़ी 2026 में स्थिति
तिलक वर्मा बरकरार
राहुल त्रिपाठी बाहर
रिंकू सिंह बाहर
ऋतुराज गायकवाड़ बाहर
यशस्वी जायसवाल बाहर
शिवम दुबे बरकरार
वॉशिंगटन सुंदर बरकरार
शाहबाज अहमद बाहर
जितेश शर्मा बाहर
प्रभसिमरन सिंह बाहर
रवि बिश्नोई बरकरार
मुकेश कुमार बाहर
आवेश खान बाहर
अर्शदीप सिंह बरकरार
आकाश दीप बाहर

2023 से बरकरार: पांच खिलाड़ी
2023 से बाहर हुए: 10 खिलाड़ी
2026 के नए खिलाड़ी: 10

2026 की पुरुष टीम में कौन नए चेहरे?

भूमिका 2026 के खिलाड़ी
बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी
ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर
विकेटकीपर संजू सैमसन, ईशान किशन
गेंदबाज रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
और पढ़े  IND W vs PAK W- भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, लगातार तीसरी जीत दर्ज की

 

 

क्या बताता है यह बदलाव?
2026 की पुरुष टीम में अनुभव और युवा जोश का मिश्रण दिखाई देता है। 2023 की टीम में ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह जैसे नाम थे, जबकि अब श्रेयस अय्यर के साथ वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं। सबसे खास बात गेंदबाजी विभाग है। 2026 की टीम में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे नाम जुड़ने से गेंदबाजी आक्रमण में अलग तरह का अनुभव और विविधता दिखाई देती है। वहीं अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में ऑलराउंड विकल्प बढ़े हैं।

2023 में पुरुष टीम ने कैसे जीता था गोल्ड?
2023 एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया था। इसके बाद सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से शिकस्त दी। फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से हुआ था। अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर में 112/5 का स्कोर बनाया, लेकिन बारिश के कारण भारत की पारी शुरू नहीं हो सकी और मुकाबला नो रिजल्ट रहा।

इसके बाद भारत को उच्च वरीयता प्राप्त टीम होने के कारण गोल्ड मेडल दिया गया। अफगानिस्तान को सिल्वर और बांग्लादेश को ब्रॉन्ज मिला। 2026 में भारत को पुरुष टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में दूसरे क्वार्टर फाइनल में खेलना है।

प्लेइंग-11 2023 क्या थी और 2026 में क्या हो सकती है प्लेइंग-11

2023 2026
• यशस्वी जयसवाल
• रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान)
• वैभव सूर्यवंशी / अभिषेक शर्मा
• संजू सैमसन
• तिलक वर्मा
• शिवम दुबे
• रिंकू सिंह
• जितेश शर्मा
• ईशान किशन
• श्रेयस अय्यर (कप्तान)
• तिलक वर्मा
• शिवम दुबे
• वाशिंगटन सुंदर
• शाहबाज़ अहमद
• रवि बिश्नोई
• आर साई किशोर
• अक्षर पटेल
• वाशिंगटन सुंदर
• वरुण चक्रवर्ती
• अर्शदीप सिंह • हर्षित राणा
• जसप्रीत बुमराह
और पढ़े  महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट- मंधाना ने तोड़ा महान मिताली का बड़ा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा शतक भी अब स्मृति के नाम

 

 

महिला टीम: पुरुषों से ज्यादा स्थिर नजर आ रहा स्क्वॉड
महिला टीम में 2023 की तुलना में बदलाव जरूर हैं, लेकिन पुरुष टीम के मुकाबले ज्यादा निरंतरता दिखाई देती है। 2023 की 15 सदस्यीय टीम में से छह खिलाड़ी 2026 में भी शामिल हैं। हालांकि, 2026 का दिया गया स्क्वॉड 14 खिलाड़ियों का है, यानी पिछली टीम से एक खिलाड़ी कम है।

महिला टीम में 2023 और 2026 की तुलना

2023 के खिलाड़ी 2026 में स्थिति
स्मृति मंधाना बरकरार
शेफाली वर्मा बरकरार
जेमिमा रोड्रिग्स बरकरार
हरमनप्रीत कौर बरकरार
दीप्ति शर्मा बरकरार
अमनजोत कौर बाहर
देविका वैद्य बाहर
मिन्नू मणि बाहर
कनिका आहूजा बाहर
अंजलि सर्वाणी बाहर
बर्रेड्डी अनुषा बाहर
ऋचा घोष बरकरार
उमा छेत्री बाहर
तितास साधु बाहर
राजेश्वरी गायकवाड़ बाहर

2023 से बरकरार: छह खिलाड़ी
2023 से बाहर: नौ खिलाड़ी
2026 में नए खिलाड़ी: 8

2026 की महिला टीम

भूमिका 2026 के खिलाड़ी
बल्लेबाज स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली
ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी
विकेटकीपर ऋचा घोष, गुनालन कमलिनी
गेंदबाज श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, राधा यादव, नंदानी शर्मा

 

पुरुष बनाम महिला: किस टीम में ज्यादा बदलाव?

तुलना पुरुष टीम महिला टीम
2023 का स्क्वॉड 15 खिलाड़ी 15 खिलाड़ी
2026 का स्क्वॉड 15 खिलाड़ी 14 खिलाड़ी
2023 से बरकरार 5 6
2023 के खिलाड़ी जो बाहर 10 9
2026 में नए चेहरे 10 8
कप्तान में बदलाव हां नहीं
2023 का परिणाम गोल्ड गोल्ड

पुरुषों में बड़ा बदलाव, महिलाओं में ज्यादा निरंतरता
2023 से 2026 के बीच भारत की दोनों एशियन गेम्स टीमों में बदलाव साफ है, लेकिन पुरुष टीम में यह बदलाव ज्यादा बड़ा है। 15 में से सिर्फ पांच खिलाड़ी दोबारा टीम में हैं। इसके उलट महिला टीम की 15 सदस्यीय 2023 टीम से छह खिलाड़ी 2026 में भी मौजूद हैं। महिला टीम की खासियत यह है कि बल्लेबाजी की मुख्य धुरी, स्मृति, शेफाली, जेमिमा और हरमनप्रीत बरकरार है। पुरुष टीम में हालांकि कप्तान से लेकर शीर्ष क्रम और गेंदबाजी तक कई चेहरे बदले हैं। 2023 में दोनों टीमों ने गोल्ड जीता था। अब 2026 में चुनौती सिर्फ उस सफलता को दोहराने की नहीं, बल्कि बदले हुए स्क्वॉड के साथ फिर से एशियन गेम्स में भारत का दबदबा कायम करने की होगी।

  • Related Posts

    IND W vs PAK W- भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, लगातार तीसरी जीत दर्ज की

    हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराया। एशिया कप के मुकाबले में भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को सात विकेट…

    महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट- मंधाना ने तोड़ा महान मिताली का बड़ा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा शतक भी अब स्मृति के नाम

    भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई…