IND W vs PAK W- भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, लगातार तीसरी जीत दर्ज की

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराया। एशिया कप के मुकाबले में भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस मैच में बेहद ही खराब रही।

 

भारत की जीत

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 55 रन बनाए। जवाब में भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट पर 57 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। एशिया कप में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। ग्रुप चरण में भारत अजेय रहा। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी थी। पाकिस्तान को अब हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्द ही तीन विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। फातिमा ने शेफाली (12), प्रतिका रावल (4) और स्मृति मंधाना (9) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई। हरमनप्रीत 18 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से नाबाद 18 रन और दीप्ति शर्मा 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

 

 

 

पाकिस्तान की पारी समाप्त

श्री चरणी और प्रेमा रावत की अगुआई में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान की पारी 55 रनों पर समेट दी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसकी पारी 18.1 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि टीम के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके, वहीं चार बल्लेबाज को खाता भी नहीं खोल पाए। पाकिस्तान की ओर से शावल जुलफिकर ने सबसे ज्यादा 14 और मुनीबा अली ने 13 रन बनाए। भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा को दो और शेफाली वर्मा को एक विकेट मिला।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026- जापान में आज एशियाई खेल का समापन समारोह,नीरू ढांडा होंगी ध्‍वजवाहक
  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…