फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक माइलस्टोन सेट कर लिया है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन फिल्म ने 100 करोड़ तक सफर करने में कई उतार-चढ़ाव देखें। जानिए केवल लाखों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से 100 करोड़ तक कैसे पहुंची फिल्म।
पहले हफ्ते में शानदार शुरुआत के बावजूद दूसरे हफ्ते में ‘आवारापन 2’ की कमाई थम गई। वहीं ‘हनुमान अंश’ के लिए ये तीसरा हफ्ता था। फिल्म को इस हफ्ते में ‘आवारापन 2’ की कमाई थमने की वजह से फायदा मिला।इसके साथ तीसरे हफ्ते तक फिल्म को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई थी। व्यूअर्स के फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू भी आ रहे थे, तो इस वजह से भी फिल्म सुर्खियों में आ गई। इसके बाद तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया।
हनुमान अंश’ के बारे में
- ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
- फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
- फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।








