सिक्किम: इन बच्चों को मिलेगी जेईई-नीट की फ्रि कोचिंग, 2 महीने का क्रैश कोर्स भी; क्या है सरकार का प्लान?

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को ‘CM-SAATHI’ योजना शुरू करने की घोषणा की। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर परिवारों के उन छात्रों को मुफ्त कोचिंग देना है, जो जेईई और नीट की तैयारी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बताया कि यह योजना आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर शुरू की गई है। इसके तहत जरूरतमंद छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए दो महीने का मुफ्त क्रैश कोर्स कराया जाएगा।

कोचिंग फीस नहीं भर पाने वाले छात्रों को मिलेगा पढ़ाई का सहारा

तमांग ने बताया कि इस बारे में प्रस्ताव को कल राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा, “गरीब परिवारों के कई छात्र JEE और NEET की परीक्षा देना चाहते हैं, लेकिन वे अच्छे कोचिंग सेंटरों की फीस नहीं भर पाते हैं।”

तीन दशक से भी पहले राजनीति में आने से पहले खुद शिक्षक रहे तमांग ने शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी और उनके समर्पण, त्याग और चुनौतियों की सराहना की।

उन्होंने कहा, “शिक्षा में उनका अटूट विश्वास हमें प्रेरित करता रहता है और आज के शिक्षक त्याग, सेवा और समर्पण की उस विरासत के गौरवशाली संरक्षक हैं।”

 

शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए क्या है सरकार की योजना? 

उन्होंने कहा कि 2025-26 में राज्य के कुल बजट का करीब 15 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य सिक्किम को शिक्षा का केंद्र बनाना और राज्य को सुनहरा, समृद्ध और सक्षम बनाना है।

और पढ़े  फ्लाईदुबई मामले में आरोपी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, पहले ही लग चुका था बैन,अलकायदा से जुड़े तार

यह बहुत गर्व की बात है कि 27 मई 2026 को सिक्किम को पूरी तरह साक्षर राज्य घोषित किया गया, जो राज्य की शैक्षिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षकों को नियमित करने, उनकी भर्ती और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए हैं।

तमांग ने कहा कि राज्य सरकार ‘सिक्किम लाइफ स्किल्स करिकुलम’ (जीवन कौशल पाठ्यक्रम) शुरू करने की दिशा में काम कर रही है, जो छात्रों को CPR, प्राथमिक चिकित्सा, अग्नि सुरक्षा और आपदा की तैयारी जैसे व्यावहारिक कौशल सिखाएगा।”

  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…