उत्तराखंड: विकास योजनाओं के लिए CM ने दी 31 करोड़ की वित्तीय मंजूरी, पेंशनरों को मिलेगा बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 31 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दे दी है। ऋषिकेश के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड नंबर तीन में बंगला नाला के ऊपर 30 मीटर स्पान पुल निर्माण के लिए 3.16 करोड़ की स्वीकृति दी।

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में चंडाक बांस आंवलाघाट गंगोलीहाट सड़क व रामगंगा नदी में स्टील गर्डर पुल निर्माण के लिए 15.30 करोड़, ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में मेलाघाट से बग्घा कालोनी होते हुए मयूर विहार तक इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य के लिए 3.05 करोड़ की मंजूरी दी। एसडीआरएफ के 108 कार्मिकों को कुंभ मेला-2025 के सकुशल निष्पादन के लिए पुरस्कार के लिए पांच लाख, चंपावत के देचमार में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण के लिए 9.80 करोड़ की स्वीकृति देते हुए पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया।
सार्वजनिक निकाय के पेंशनरों को मिलेगा बढ़ा मंहगाई भत्ता
मुख्यमंत्री ने छठवें केंद्रीय वेतनमान में पेंशन प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकाय के सिविल व पारिवारिक पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने का अनुमोदन दिया। इसमें एक जनवरी 2025 से 252 प्रतिशत, एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता 257 प्रतिशत, और एक जनवरी 2026 से 262 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love