उत्तराखंड लोक सेवा आयोग: पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

त्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 14 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसमें त्रुटि सुधार का भी मौका देगा।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, पशु चिकित्सा अधिकारी की कुल रिक्तियां 25 हैं, जिनमें 20 पद सामान्य भर्ती के और पांच पद विशेष बैकलॉग भर्ती के हैं। इस भर्ती के लिए हरिद्वार और हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त विवि से पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक उपाधि होनी जरूरी है। आयोग ने समकक्ष अर्हता के तौर पर बैचलर ऑफ वैटरेनरी साइंस समेत 15 डिग्री को इस भर्ती के लिए अर्ह करार दिया है। इनकी पूरी जानकारी विज्ञापन में दी गई है।
भर्ती के लिए 14 सितंबर तक आवेदन होंगे। इसके बाद 22 सितंबर से एक अक्तूबर तक आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा। अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 166.36 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी के लिए 76.36 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 16.36 रुपये शुल्क तय किया गया है। अनाथ बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…