नेपाल में बाढ़:- CM धामी ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा, उत्तराखंड के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Spread the love

नेपाल में भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति को देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएम) ने उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यूएसडीएम के अनुसार अगर उत्तराखंड का कोई नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है अथवा कोई किसी व्यक्ति के संबंध में कुछ भी जानकारी साझा करना चाहता है तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये हेल्पलाइन नंबर जारी

  • 0135-2710334, 2710335
  • 2664314, 2664315, 2664316
  • 8218867005

 

 

नेपाल में आई आपदा उत्तराखंड के लिए कम पीड़ादायक नहीं : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आई आपदा से जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता और राज्य सरकार की संवेदनाएं नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और प्रभावित सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा, भारत और नेपाल के संबंध केवल दो पड़ोसी देशों के संबंध नहीं हैं, बल्कि ये साझा संस्कृति, परंपराओं, आस्था, सामाजिक सरोकारों और आत्मीयता से जुड़े हुए हैं। उत्तराखंड और नेपाल के बीच विशेष रूप से सदियों पुराने रोटी-बेटी के संबंध रहे हैं। दोनों क्षेत्रों के लोगों के बीच पारिवारिक रिश्तों के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध भी निरंतर मजबूत रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र का नेपाल के साथ विशेष और आत्मीय संबंध है। पिथौरागढ़ और चंपावत सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के नेपाल के साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। ऐसे में नेपाल में आई आपदा का दुख उत्तराखंड के लोगों के लिए भी अपने परिवार के किसी सदस्य के संकट में होने जैसा है। नेपाल की पीड़ा उत्तराखंड की पीड़ा है और संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड की जनता अपने नेपाली भाई-बहनों के साथ पूरी संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ खड़ी है। आपदा की इस कठिन घड़ी में राहत व बचाव कार्यों में जुटे सभी सुरक्षाकर्मियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों के प्रयास सराहनीय हैं। राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है।

और पढ़े  Uttarakhand- कांग्रेस नेता हरक सिंह बोले-चुनाव लड़ने व विधायक बनने की मोहमाया नहीं

Spread the love
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love