उत्तराखंड: चुनावी तैयारियों के बीच BJP ने मैदान में उतारे 8 और प्रवक्ता, हरक की बहू संभालेगी मोर्चा

Spread the love

त्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संगठन का पक्ष मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भाजपा ने आठ और प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश स्तरीय 18 प्रवक्ताओं की टीम हो गई है। इसमें पहली बार कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को भाजपा ने ये जिम्मेदारी सौंपी है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद मंगलवार को प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने आठ नए प्रवक्ताओं के नाम घोषित कर दिए। इसके तहत पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व प्रवक्ता रविंद्र जुगरान, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, कुमाऊं के पूर्व सह-मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी, पूर्व प्रवक्ता शादाब शम्स, वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी, पूर्व पैनलिस्ट सत्यवीर चौहान, युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री मनोज जखमोला के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। ससुर हरक ने जहां कांग्रेस से मोर्चा संभाला हुआ है, वहीं अब पुत्रवधू भाजपा से मोर्चा संभालेगी।


Spread the love
और पढ़े  चारधाम यात्रा: यमुनोत्री धाम की यात्रा ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love