नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 9.13 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास, शुभारंभ और भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इससे शहर में कूड़ा निस्तारण, पार्कों के सौंदर्यीकरण, यातायात और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत ₹6,24,42,187 की लागत से निर्मित म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग एंड डिस्पोजल फैसिलिटी (सैनिटरी लैंडफिल) का लोकार्पण किया गया। वहीं, स्व. रणजीत सिंह भंडारी वाटिका में ₹88,33,000 की लागत से बनने वाले प्रथम रेन वाटर हार्वेस्टिंग पार्क का शिलान्यास किया गया।
श्रीनगर गोला बाजार स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1,31,72,000 की लागत से भूमि पूजन भी किया गया। नगर निगम के इन विकास कार्यों से शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद है।






