उत्तर रेलवे: तीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें रद्द, रक्षा बंधन पर दिल्ली से कई शहरों के लिए चलेंगी विशेष गाड़ियां

Spread the love

त्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए चल रही तीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों को अब नियमित ट्रेनों के रूप में संचालित किया जाएगा। इस कारण अलग-अलग तारीखों में स्पेशल ट्रेन सेवाएं बंद हो जाएंगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05074/05073 लालकुआं जंक्शन-क्रांतिवीरा सांगोली रायन्ना (बंगलूरू)-लालकुआं जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल को रद्द किया है।

ट्रेन संख्या 05074 लालकुआं से बंगलूरू के लिए 19 सितंबर से और ट्रेन संख्या 05073 बंगलूरू से लालकुआं के लिए 22 सितंबर से रद्द रहेगी। इसी तरह 05057/05058 गोरखपुर जंक्शन-दिल्ली जंक्शन-गोरखपुर जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल को भी रद्द किया गया है। ट्रेन संख्या 05057 गोरखपुर से दिल्ली के लिए 27 अगस्त से और ट्रेन संख्या 05058 दिल्ली से गोरखपुर के लिए 28 अगस्त से नहीं चलेगी। रेलवे ने 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा जंक्शन-टनकपुर साप्ताहिक स्पेशल को भी रद्द करने की घोषणा की है।
ट्रेन संख्या 05062 टनकपुर से अछनेरा और 05061 अछनेरा से टनकपुर के बीच सेवा 31 अगस्त से रद्द रहेगी। इन स्पेशल ट्रेनों को नियमित किए जाने के कारण संबंधित सेवाओं को नए नियमित ट्रेन नंबर दिए गए हैं। लालकुआं-बंगलूरू सेवा अब 15302/15301, गोरखपुर-दिल्ली सेवा 15095/15096 और टनकपुर-अछनेरा सेवा 15094/15093 के रूप में संचालित की जाएगी।
रक्षाबंधन पर दिल्ली से कई शहरों के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली और आसपास के स्टेशनों से कई विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इनमें अनारक्षित के साथ आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेनें भी शामिल हैं। यह ट्रेनें दिल्ली को मेरठ, मुजफ्फरनगर, पानीपत, अंबाला, शामली, कानपुर, मथुरा, अलीगढ़, झांसी, खजुराहो समेत कई शहरों से जोड़ेंगी।

रेलवे के अनुसार, तिलक ब्रिज-मुजफ्फरनगर-तिलक ब्रिज अनारक्षित विशेष ट्रेन (04402/04401) 27 और 28 अगस्त को दोनों दिशाओं में चलेगी। तिलक ब्रिज से यह ट्रेन सुबह 9:45 बजे रवाना होकर आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर, मेरठ सिटी, मेरठ कैंट, खतौली और अन्य स्टेशनों से होते हुए दोपहर एक बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेगी। दिल्ली-पानीपत-अंबाला के बीच भी अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04404/04403 पानीपत-दिल्ली जंक्शन-अंबाला कैंट विशेष ट्रेन 27 और 28 अगस्त को चलेगी। यह पानीपत, सोनीपत, नरेला, बादली, आदर्श नगर दिल्ली, दिल्ली आजादपुर और सब्जी मंडी होते हुए दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। दिल्ली से आगे यह ट्रेन अंबाला कैंट तक जाएगी।

और पढ़े  अचानक क्यों महंगी हो रही चीनी? 65 रुपये किलो तक पहुंचा भाव, क्या होगा असर?

इसी तरह अंबाला कैंट-पानीपत-अंबाला कैंट अनारक्षित विशेष ट्रेन (04406) भी 27 और 28 अगस्त को चलेगी। शामली-दिल्ली शाहदरा के बीच भी विशेष ट्रेन 27 और 28 अगस्त को चलेगी। ट्रेन संख्या 04408/04407 शामली से सुबह 8:30 बजे रवाना होगी और कांधला, बड़ौत, बागपत रोड, खेकड़ा आदि स्टेशनों से होते हुए सुबह 10:40 बजे दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी।

कानपुर जाने वाले यात्रियों को भी राहत
रक्षाबंधन के दौरान दिल्ली से कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेन (02456/02455) 28, 29 व 31 अगस्त, 2 और 4 सितंबर को चलेगी। इसमें स्लीपर और एसी कोच होंगे। आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर के लिए भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 02458/02457 30 अगस्त, 1 सितंबर और 3 सितंबर को दोनों दिशाओं में चलेगी।

मथुरा और अलीगढ़ के लिए भी अतिरिक्त सुविधा
हजरत निजामुद्दीन-मथुरा के बीच ट्रेन संख्या 04410/04409 अनारक्षित विशेष ट्रेन 27 और 28 अगस्त को चलेगी। इसी तरह गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच भी 04412/04411 अनारक्षित विशेष ट्रेन 27 और 28 अगस्त को चलेगी। इसके अलावा सुबेदारगंज-शकूरबस्ती के बीच विशेष ट्रेनें, झांसी-हजरत निजामुद्दीन, झांसी-हजरत निजामुद्दीन के अतिरिक्त फेरे और खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेनें भी निर्धारित की गई हैं। सुबेदारगंज-शकूरबस्ती सेवा में दिल्ली और शकूरबस्ती भी प्रमुख ठहराव रहेंगे।

रीमॉडलिंग से कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उत्तर रेलवे के झांसी मंडल में बीना-विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन खंड के अगासोद स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन से जुड़े यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण सितंबर और अक्तूबर में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के अनुसार, कार्य के चलते जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन और हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस क्रमश: 26 सितंबर से 14 अक्तूबर और 27 सितंबर से 15 अक्तूबर तक रद्द रहेंगी।

इसके अलावा बेंगलुरु-लालकुआं और लालकुआं-बेंगलुरु के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनें भी निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी। कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। इनमें बेंगलुरु-नई दिल्ली, कोरबा-अमृतसर, मुंबई-फिरोजपुर और वास्को डि गामा-हजरत निजामुद्दीन जैसी ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों को ग्वालियर, गुना, जबलपुर और इटारसी जैसे वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा।

Spread the love
  • Related Posts

    तेलंगाना के सूर्यापेट में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत,कई लोग घायल, 43 यात्री थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के सूर्यापेट में सुबह करीब 5:20 बजे एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य…


    Spread the love

    आज से प्याज और चीनी की खुदरा कीमतें घटने के आसार,55 रुपये प्रति किलो हुई चीनी

    Spread the love

    Spread the loveचीनी के आयात की अनुमति और सट्टेबाजी व जमाखोरी पर सरकार के अंकुश का असर अब दिखने लगा है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि चीनी की…


    Spread the love