मसूरी: माल रोड पर आधी रात पेड़ गिरने से होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त

Spread the love

सूरी में हो रही लगातार भारी बारिश के बीच रविवार मध्य रात्रि माल रोड स्थित गढ़वाल टैरेस के समीप एक पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क किनारे लगी रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि इसकी चपेट में आने से होटल सूर्य किरण की छत को भी नुकसान पहुंचा है।

होटल के स्वामी अजय भार्गव ने बताया कि  घटना रात ढाई बजे की है। पेड़ गिरने से उनके होटल और गाड़ी को नुकसान हुआ है, गनीमत रही कि किसी पर्यटक को नुकसान नही पहुंचा है।
बता दें कि शहर में हो रही बारिश और पेड़ के अंदर से खोखला होने के कारण घटना हुई है। मध्य रात्रि अचानक पेड़ के माल रोड में गिर पड़ा और आधा पेड़ होटल की छत पर जा अटका। पेड़ गिरने से तेज आवाज हुई, जिससे आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम ने पेड़ के हिस्से को माल रोड से हटा दिया, जिससे मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका। हालांकि पेड़ का एक बड़ा हिस्सा अभी भी होटल की छत पर लटका हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के दौरान शहर में कई पेड़ कमजोर हो चुके हैं। ऐसे में संभावित हादसों को देखते हुए नगर क्षेत्र में कमजोर और सूखे पेड़ों का सर्वे कर उन्हें समय रहते हटाया जाना जरूरी है।


Spread the love
और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- दवा लेने निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, सुबह अस्पताल में मिला शव
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love