कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

 

दिनांक *15.08.2026* को वादी *दीपक सिंह बिष्ट पुत्र श्री प्रयाग सिंह बिष्ट* निवासी ग्राम बकुलिया किशनपुर सकुलिया, पोस्ट मोटाहल्दू, जिला नैनीताल, उत्तराखण्ड की तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में *FIR No. 126/2026*, धारा *127(2)/3(5)/115(2)/351(2)/352 भारतीय न्याय संहिता, 2023* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* के निर्देशन में, *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी,श्री मनोज कुमार कत्याल* एवं *पुलिस उपाधीक्षक लालकुआं, श्री विमल प्रसाद* एवं *प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, श्री बृजमोहन राणा* के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई की गई।

अभियुक्तगण द्वारा वादी *दीपक सिंह बिष्ट* एवं उसके साथी चोटिल *अनिरुद्ध बिष्ट पुत्र प्रद्युम्न बिष्ट*, निवासी बकुलिया मोतीनगर, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल को कार में बैठाकर जंगल में ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट करने की घटना कारित की गई थी।

पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक *19.08.2026* को घटना में संलिप्त *04 अभियुक्तों* को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई। अभियुक्तगण द्वारा बंधक बनाने में प्रयुक्त कार *निशान मैग्नाइट, रंग सफेद, पंजीकरण संख्या UK04AK 1293* को अभियोग में कब्जे पुलिस लिया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*

*1. बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू** पुत्र महेन्द्र सिंह बिष्ट, निवासी सूफी भगवानपुर, मोटाहल्दू, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल।
*2. कमल सिंह बिष्ट उर्फ सोमी** पुत्र हरीश चन्द्र सिंह, निवासी सूफी भगवानपुर, मोटाहल्दू, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल
*3. दीपक जोशी* पुत्र रमेश चन्द्र जोशी, निवासी पदमपुर देवरिया/सूफी भगवानपुर, मोटाहल्दू, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल।
4.*मोहित कुमार** पुत्र मनोज कुमार, निवासी मोतीनगर चौराहे के पास, अर्जुनपुर हल्दूचौड़, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल

और पढ़े  उत्तराखंड: बिल्डर्स फर्म पर GST का छापा, खरीद पर नकद भुगतान नहीं किया, भरा 3.25 करोड़ का टैक्स

*बरामदगी—*
– घटना में प्रयुक्त **निशान मैग्नाइट कार, रंग सफेद, पंजीकरण संख्या UK04AK 1293।**

*पुलिस टीम—*

*1. उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी चौकी प्रभारी हल्दूचौड़*
*2. कानि0 गणेश गिरी*
*3. कानि0 गुरमेज सिंह*

 

 

 

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…