देहरादून- नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार, गैर जमानती वारंट के बाद दबोचा

कोतवाली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार के शिवालिक नगर निवासी आरोपी प्रदीप सैनी पर सूर्यकांत बलूनी से पैसे ठगने का आरोप है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पौड़ी जेल भेजने के आदेश मिले।

कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि कोटद्वार के जौनपुर निवासी पीड़ित सूर्यकांत बलूनी ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि प्रदीप सैनी ने उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस किए। शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाली कोटद्वार में प्रदीप सैनी के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपों की पुष्टि होने पर प्रदीप सैनी को बुलाया, लेकिन वह अपने घर से फरार हो गया। लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय से उसका गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया था। पुलिस ने मुखबिरों की मदद से उसकी तलाश जारी रखी। उपनिरीक्षक दिनेश चमोली और हेड कांस्टेबल आदित्य की टीम उसे गिरफ्तार कर कोटद्वार लाई।
और पढ़े  देहरादून: धरासू नहीं, अब कहीं और निजी भूमि पर लगेगा सोलर प्लांट, नियामक आयोग ने दी हरी झंडी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…