रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Spread the love

रामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे आरोपी चंदन सागर ने पुलिसकर्मियों और उनके वाहनों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

जानकारी के अनुसार, रामनगर के शिवलालपुर निवासी चंदन सागर पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। लंबे समय से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। शनिवार रात पुलिस आरोपी की गिरफ्तार के लिए हाथीडांगर क्षेत्र में पहुंची थी। इसी बीच आरोपी वन विभाग के चेकपोस्ट से आगे जंगल की ओर भागकर छिप गया। पुलिस ने जंगल में उसकी तलाश शुरू की तो आरोपी ने करीब तीन राउंड फायर किए। फायरिंग में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ।
फायरिंग की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे जंगल की घेराबंदी कर आरोपी को चारों ओर से घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में चंदन सागर के पैर में गोली लगी। गोली पैर में लगी थी, जो आर-पार हो गई।  एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि चंदन सागर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत करीब 15 मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी।

Spread the love
और पढ़े  चमोली Tunnel Landslide: अचानक आया मलबा और पानी का सैलाब, सुरंग में काम कर रहे मजदूर फंसे
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love

    चमोली सुरंग हादसा-: लापता 2 श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू जारी, मृतक परिजनों के लिए 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता दो श्रमिकों की तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल…


    Spread the love