हल्द्वानी- चोरगलिया में CM धामी ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद के चोरगलिया क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर 9.93 करोड़ रुपये की लागत से बने शेर नाला डबल लेन आरसीसी पुल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी, चोरगलिया पहुंचे, जहां हेलिपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में 9.93 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 120 मीटर स्पान वाले डबल लेन आरसीसी कंक्रीट पुल का लोकार्पण किया।

 

बताया गया कि बरसात के दौरान शेर नाला उफान पर आने से इस मार्ग पर आवागमन अक्सर बाधित हो जाता था, जिससे क्षेत्रीय लोगों और यात्रियों को लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ता था। नए पुल के निर्माण से अब स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  ऋषिकेश: रिजॉर्ट संचालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…