बदरीनाथ धाम- दो दिवसीय नर-नारायण महोत्सव का शुभारंभ, महाभिषेक के बाद जयकारों के साथ निकली डोली यात्रा

बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय नर-नारायण महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया है। सुबह बदरीनाथ मंदिर में भगवान नर-नारायण की उत्सव मूर्ति का महाभिषेक, पूजन, भोग एवं आरती मंदिर के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी जी की अगुवाई में सम्पन्न हुआ।

इसके इसके बाद 9:30 बजे भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली भक्तजनों के साथ माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना हुई। माता मूर्ति मंदिर में नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी ने भगवान का महाभिषेक, पूजन व भोग अर्पित किया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: अगले महीने राहुल पिथौरागढ़, प्रियंका पौड़ी में करेंगी जनसभा, 1 नवंबर को बैठक में तय होगी तिथि
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…