हल्द्वानी- 25 लाख उधार लेकर की थी शादी, फिर कार की मांग पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला,चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दहेज में कार न लाने से नाराज ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में मुखानी कोतवाली में पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

नवाड़ सैलानी फतेहपुर निवासी विवाहिता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसका विवाह 23 अप्रैल 2024 को दुम्काबंगर हल्दूचौड़ निवासी पंकज दुम्का के साथ हुआ था। विवाह के दौरान परिजनों ने जेवरात के साथ ही घरेलू सामान और दान स्वरूप मिले तीन लाख रुपये भी ससुरालियों को दिए थे। विवाह के समय बताया गया कि पंकज एमसीए पास है और प्राइवेट फर्म में जॉब करता है। उसका एक मार्ट भी है। साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि है। घर परिवार अच्छा देखकर परिजन उसके विवाह के लिए राजी हो गए। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता रिटायर्ड हैं और उन्हें पैरालाइसिस है, परिजन पहले से ही परेशान हैं। 26 अप्रैल 2025 को गालीगलौज और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसके जेवरात भी अपने पास रख लिए हैं। पुलिस ने पति पंकज, ससुर दयाकिशन दुम्का, सास मुन्नी देवी और जेठ नीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पहले यह प्रकरण महिला हेल्पलाइन में भी पहुंचा लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हुआ।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…