नैनीताल- 12 अगस्त की रात होगा पर्सीड उल्कापात का शानदार प्रदर्शन

नैनीताल में इस वर्ष का सबसे शानदार पर्सीड उल्कापात 12 और 13 अगस्त की रात को अपने चरम पर होगा। इस खगोलीय घटना के दौरान प्रति घंटे 50 से 100 तक उल्काएं देखी जा सकती हैं। अमावस्या के कारण आकाश में चंद्रमा नहीं होगा जिससे उल्कापात देखने के लिए आदर्श स्थितियां बनेंगी।

एरीज विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि पर्सीड उल्कापात जुलाई के मध्य से अगस्त के अंत तक सक्रिय रहता है। इसकी सर्वाधिक गतिविधि अगस्त के मध्य में होती हैं। उल्कापात का पर्सीड नाम पर्शियस तारामंडल से इनके उद्गम के कारण पड़ा है। इसको देखने के लिए किसी दूरबीन की आवश्यकता नहीं है। दर्शकों को बस साफ आसमान और कम कृत्रिम रोशनी वाले स्थान पर जाना होगा। मध्यरात्रि के बाद कुछ घंटों के लिए आसमान खुलने पर यह नजारा देखा जा सकता है। अगस्त में मानसून के बादल देखने में बाधा डाल सकते हैं।

और पढ़े  बागेश्वर: फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में खलबली
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…