काशीपुर- पेंट कारोबारी को फंसाकर पांच लाख वसूले, प्राथमिकी दर्ज, दो महिला समेत 4 लोगों पर आरोप

काशीपुर में एक पेंट कारोबारी को कथित हनीट्रैप में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने, तमंचा दिखाकर धमकाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूपी बिजनौर के थाना रेहड़ क्षेत्र निवासी पेंट की दुकान संचालक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कारोबारी ने बताया कि 16 जून को पिंकी उर्फ परमजीत कौर अपने साथियों के साथ उनकी दुकान पर आई थी। इसके बाद पेंट खरीदने के बहाने मोबाइल नंबर लेकर बातचीत का सिलसिला शुरू किया और फिर एक अन्य महिला रविंदर कौर के जरिए उसे 22 जून को कुंडेश्वरी बुलाया।

 

आरोप है कि वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया गया और होश आने पर उसे निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बना लिया गया। इसी दौरान दो पुरुष और एक महिला ने वहां पहुंचकर उसे पीटा। आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और दस लाख रुपये मांगे। वीडियो वायरल डर के चलते उसने ऑनलाइन चार बार 25-25 हजार रुपये दिए। इसके बाद 23 जून को कुंडा मोड़ के पास चार लाख रुपये और दिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पांच लाख देने के बाद भी आरोपी उसे लगातार फोन करके और रकम की मांग कर रहे हैं। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को रुपये लेनदेन का रिकार्ड समेत ऑडियो रिकार्डिंग उपलब्ध कराई।

और पढ़े  उत्तराखंड में जनगणना: स्वास्थ्य के आधार पर ड्यूटी में छूट मांगी तो देना होगा मेडिकल, एसओपी में हुए ये प्रावधान

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लेनदेन के साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

महिला से 1.05 लाख रुपये हड़पे, प्राथमिकी दर्ज
जसपुर शहर के मोहल्ला जुलाहान, ईदगाह रोड निवासी इशरत जहां ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गईं। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली जसपुर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में इशरत जहां ने पुलिस को बताया कि किसी व्यक्ति ने उन्हें ऑनलाइन डर या चोट पहुंचाने की धमकी देकर धोखे में लिया। आरोप है कि आरोपी ने धोखे में रखकर उनकी 1,00,500 रुपये की संपत्ति हड़प ली। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…

    हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा…गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन

    जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड…