पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से प्रेसवार्ता के दौरान जब पूछा गया कि क्या उन्हें राजनीति में साइडलाइन कर दिया गया है, तो उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा, ऐसा कौन कह रहा है? ऐसा तो नहीं है।
साल 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर निशंक ने कहा कि पार्टी संगठन को जहां उनकी जरूरत महसूस होगी, वह वहां खड़े रहेंगे। उनके इस बयान से साफ है कि वह आगामी चुनाव में अपनी भूमिका को पार्टी के निर्णय और संगठन की जरूरत के अनुसार देख रहे हैं।
उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। हालांकि, निशंक ने अपनी संभावित चुनावी जिम्मेदारी या किसी खास पद को लेकर कोई स्पष्ट दावा नहीं किया।








