देहरादून- मंत्री सुबोध उनियाल ने की प्रेसवार्ता, झारखंड में प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना

Spread the love

मंत्री सुबोध उनियाल ने आज झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि जिस तरह नीट में सरकार ने एग्जाम दोबारा कराया। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हुआ। नकलरोधी कानून बनाया। इसके बाद जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चर्चा की बात की। अब हम तैयार हैं तो मुकर रहे हैं। अब राहुल कह रहे कि गोली चली।

कहा झारखंड में क्या हुआ, सब देख रहे हैं। जबकि झारखंड में बच्चों ने शांत आंदोलन किया। जहां कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है, वहां छात्रों का दमन किया गया। कांग्रेस का छात्रों के मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है।  रोज नए आरोप लगाकर बरगला रहे हैं।
राहुल गांधी को पूरा देश ठुकरा चुका है। अराजकता का माहौल पैदा करके वो अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने का प्रयास कर रहे हैं। ये कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। देश देखे कि नेता प्रतिपक्ष जनहित के मुद्दों पर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
हमें दिल्ली का आंदोलन दिखाई दिया, तभी तो शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया। नीट दोबारा कराई। आरोपी जेल गए। सख्त कानून बनाया है तो अब राहुल गांधी चर्चा से क्यों भाग रही है।
कहा कि हम झारखंड मामले पर राजनीति नहीं कर रहे। आप चश्मा बदलिए। जो दिल्ली में दिख रहा था, वो झारखंड में क्यों नहीं दिखाई दे रहा। छात्र, नौजवानों के हित से कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है।

कहा कि उत्तराखंड में नकल कानून बनने के बाद पेपर लीक नहीं हुआ । परीक्षा शुरू होने के बाद एक केंद्र से पेपर बाहर गया था। वह षड्यंत्र था। अब इस मामले में सीबीआई जांच चल रही है।

और पढ़े  देहरादून- कांग्रेस ने SIR आपत्तियों के लिए जिलावार जिम्मेदारी सौंपी, गोदियाल के निर्देश पर बनाई टीम

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love